कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, एशिया के पहले कप्तान बनें

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, एशिया के पहले कप्तान बनें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसकी पहली पारी 223 रनों पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। कोहली के टेस्ट करियर का ये 28वां अर्धशतक है। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली।

कोहली दक्षिण अफ्रीका में 1000 रन (सभी फॉर्मेट) बनाने वाले एशिया के पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को इस मामले में पछाड़ दिया है। गांगुली के नाम 911 रन हैं। कोहली ने 11 मैचों की 15 पारियों में 83.58 की औसत से 1003 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर 4 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं।