घर में चोरी का मनी प्लांट लगाने से पहले जानिए ये बातें, वरना उठना पड़ेगा नुकसान

घर में चोरी का मनी प्लांट लगाने से पहले जानिए ये बातें, वरना उठना पड़ेगा नुकसान

फीचर्स डेस्क। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का विशेष महत्व है। यदि इस पौधे को वास्तु के नियमों के अनुसार घर के अंदर या बाहर लगाया जाए तो व्यक्ति कुछ ही समय में लखपति बन सकता है। हालांकि यदि आप कुछ बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इसके विपरीत परिणाम हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना जरूरी है। मनी प्लांट को कहां और कैसे लगाएं। इसके लिए खास नियम हैं।

मनी प्लांट लगाने के फायदे

वास्तु जानकारों के अनुसार यदि घर में मनी प्लांट की बेल लगाई जाए तो इससे सुख-समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि यह घर में जितना अधिक फैलता है। धन भी उतना ही बढ़ता है।

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह अपने नाम के अनुसार ही फल देता है। इससे आग्रेय दिशा के दोष दूर होते हैं। साथ ही घर में सकारात्मकता आती है।

मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है। इससे लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

मनी प्लांट से नुकसान

अगर मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं लगाया जाए तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मनी प्लांट को भूलकर भी गलत दिशा में न लगाएं।

मनी प्लांट का ऊपर की ओर बढ़ना शुभ होता है, लेकिन नीचे की ओर बढ़ना हानिकारक है।

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी को मनी प्लांट लगाने दिया जाए तो इससे घर की वृद्धि रुक जाती है।

चोरी का मनी प्लांट लगाना सही या गलत

अक्सर यह सुनने को मिलता है कि अगर मनी प्लांट को चोरी करके घर में लगा लिया जाए तो इससे अपार धन की प्राप्ति होती है। वास्तु विशेषज्ञों ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। अतः चोरी करके मनी प्लांट का रोपण न करें। साथ ही कांच की बोतल में न लगाएं।