Kendriya Vidyalaya Admission: आखिर पेरेंट्स अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में ही एडमिशन क्यो चाहते है, कितनी होती है फीस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Kendriya Vidyalaya Admission: आखिर पेरेंट्स अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में ही एडमिशन क्यो चाहते है, कितनी होती है फीस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

एजुकेशन डेस्क। ग्राउंड रिपोर्टस की मानें तो देश में ज्यादातर पैरेंट्स  अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) में कराना चाहते हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एडमिशन केंद्रयी विद्यालय में ही क्यो ? और केंद्रीय विद्यालय को लेकर पेरेंट्स में इतनी उत्सुकता क्यों होती है। दरअसल, सभी को पता है कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होती है। फिर चाहे वहां के एटमोसफियर की बात करें या फिर फैक्ल्टी की, सब बेहतरीन ही होता है। लेकिन इसके अलावा एक कारण फीस का भी होता है। जी हां, केंद्रीय विद्यालय में कितनी फीस लगती है इस बात से बहुत कम लोग परिचित हैं। क्या आप जानते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय में किस क्लास के लिए कितनी फीस लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि केवी में कौन सी क्लास के लिए कितनी फीस लगती है।

नीचे दी गई तालिकाओं से जानिए  फीस 

एडमिशन फीस

25.00

रि एडमिशन फीस

100.00

ट्यूशन फीस( पर मंथ) 

ट्यूशन फीस फॉर क्लास 9 एंड क्लास 10(Boy)

200.00

ट्यूशन फीस फॉर क्लास 11 एंड क्लास 12{Commerce & Humanities (Boy)} 

300.00

कंप्यूटर फंड 

Class III on wards

100.00

Computer Science Fee.(for elective subjects in class XI & XII)

150.00

 विद्यालय विकास निधि(क्लस 1 से 12) 

500.00

ऊपर तालिकाओं में दी गई जानकारी को आधिकारिक वेबसाईट(kvsangathan.nic.in) से लिया गया है। 

आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन(KVS) की तरफ से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी शुरु की जा सकती है। एप्लीकेशन पोर्टल को ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। एक बार आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के बाद, जिन अभिभावकों को अपने बच्चे का एमिशन केंद्रीय विद्यालय(KV) में कराना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए देश भर के 1252 केवीएस स्कूलों में करीब 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का फर्स्ट क्लास में दाखिला किया जाएगा।