Janmashtami Special: इस जन्माष्टमी भोग लगाने के लिए ऐसे बनाए धनिया पंजीरी

जन्माष्टमी के त्योहार में कान्हा के भोग में पंजीरी बनाने के बारे में सोच रही हैं तो धनिया पंजीरी फल्हारी रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। यह आमतौर पर जन्माष्टमी पर बनती है। इसमे घी और मेवा मिला कर तैयार किया जाता है। यह एक ट्रेडिशनल प्रसाद है...

Janmashtami Special: इस जन्माष्टमी भोग लगाने के लिए ऐसे बनाए धनिया पंजीरी

फीचर्स डेस्क। जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में कान्हा यानी श्री कृष्ण भगवान के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग कान्हा की भक्ति में लीन होकर पूरे दिन पूजा पाठ तो करते ही हैं साथ ही, तरह-तरह के भोग भी श्री कृष्ण को अर्पित करते हैं। कुछ लोग पूरे दिन उपवास रखकर रात के समय पूजा करके श्री कृष्ण को भोग अर्पित करते हैं। अगर आप भी इस बार जन्माष्टमी के त्योहार में कान्हा के भोग में पंजीरी बनाने के बारे में सोच रही हैं तो धनिया पंजीरी फल्हारी रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। यह आमतौर पर जन्माष्टमी पर बनती है। इसमे घी और मेवा मिला कर तैयार किया जाता है। यह एक ट्रेडिशनल प्रसाद है।

धनिया की पंजिरी के लिए सामग्री

 धनिया पाउडर : 1 कप

 बूरा/ शूगर पाउडर : 1/2 कप

 घी : 3 बड़े चम्मच

 काजू कटे हुए : 2 बड़े चम्मच

 बादाम कटा हुआ : 2 बड़े चम्मच

 चिरौंजी : 2 चम्मच

 खरबूजे के बीज : 2 चम्मच

 नारियल ग्रेटिड : 2 बड़े चम्मच

 मखाने कटा हुआ : ½ कप

इसको बनाने का तरीका

एक पैन में 2 छोटी चम्मच घी लेकर गरम करें।  अब मखाने डालकर भूनें। इसे एक बर्तन में निकाल लें। अब वापिस पैन मे घी डाल कर गरम कीजिये.  धनिया पाउडर डालें और इसे लगभग 4 से 5 मिनट तक भूनें।  गैस बंद कर दें।  अब शूगर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब सभी मेवा बारी बारी से डाल कर मिला दे। थोडा ऊपर से गारनीश कर दे। लिजिए तैयार है धनिए की पंजिरी।