भारत को हराकर दक्षिण अफ्रीका में जय श्रीराम का जयकारा

भारत को हराकर दक्षिण अफ्रीका में जय श्रीराम का जयकारा

 स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की जीत पर आपने अक्सर जय श्रीराम का उद्घोष सुना होगा लेकिन अब भारत की हार पर जय श्रीराम गूंजा है। बात हो रही है भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज की। दक्षिण अफ्रीका में पहले भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वनडे सीरीज में तो 3-0 से क्लीन स्वीप हो गया। इससे भारतीय प्रशंसक निराश हैं. वहीं खबर सामने आई है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने भारत को हराकर सोशल मीडिया पर जयश्रीराम का पोस्ट किया है। उस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को हराने के बाद भगवान श्रीराम को जीत समर्पित की है। इस खिलाड़ी का नाम है केशव महाराज।