JEE Main Result 2022: आज जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे पहले चरण के परिणाम

JEE Main Result 2022: आज जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे पहले चरण के परिणाम

कॅरियर डेस्क। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाना है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम शनिवार, नौ जुलाई, 2022 को जारी हो सकते हैं।  

पहले चरण के लिए एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इसमें चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े जाएंगे। अब जल्द ही पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी। 

JEE Main Result: 23 जून से शुरू हुई थी परीक्षा

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन (JEE Main) जून 2022 सत्र की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। 

कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन का रिजल्ट?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ac.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।

JEE Advance 2022 के लिए होंगे क्वालीफाई

एनटीए की ओर से जेईई मेन के दूसरे चरण के समापन के बाद दोनों चरणों के लिए संयुक्त एनटीए रैंक जारी की जाएगी। उसी रैंक के आधार पर फाइनल कट ऑफ जारी होगी। इसमें उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का उपयोग नहीं किया जाएगा। एनटीए छात्रों द्वारा प्राप्त पर्सेंटाइल स्कोर के सामान्यीकरण के बाद रैंक सूची और कट ऑफ अंक तैयार की जाएगी। शीर्ष 2.50 लाख रैंक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा भाग लेने का मौका मिलेगा।