International Girl Child Day Special : क्या आप जानती है CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कीम के फायदे ?

इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर फोकस हर लाइफ ले आया है पूरी जानकारी CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कीम के बारे में ,ये स्पेशली गर्ल चाइल्ड की स्कूलिंग और हायर स्टडीज को ध्यान में रख कर शुरू की गयी है। जिसके बहुत सारे बेनिफिट्स हैं आइये जानते हैं......

International Girl Child Day Special : क्या आप जानती है CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कीम के फायदे ?

फीचर्स डेस्क। शिक्षा सभी का समान अधिकार और सफल जीवन की नींव भी है ।आज भी हमारे देश में लड़कियों की शिक्षा को ले कर भेदभाव होता है। कई बच्चों में महंगी फीस के चलते जो बच्चा सबसे पहले ड्राप आउट होता है वो अमूमन घर की लड़कियां ही होती है। एक शिक्षित लड़की ना सिर्फ अपनी जिंदगी सवांरती है बल्कि दो घर और आगे आपने वाली पीढ़ी भी। CBSC ने हाल ही में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम ले कर आयी है। इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा की ओर बढ़ावा देना है। ये मुख्यतयः उन लड़कियों के लिए है जो गरीबी की वजह से 10 वीं के बाद की पढ़ाई कर पाने में असमर्थ हैं। आइए जानें इस योजना से जुड़ी डिटेल्स

स्कीम का मोटिव

भारत में लिटरेसी रेट में पुरुष और महिलाओं में काफ़ी अंतर है। जहां पढ़े लिखे पुरुषों का प्रतिशत 82.14 है वहीं महिलाओं में इसका प्रतिशत केवल 65.46 है। महिलाओं में कम साक्षरता का कारण परिवार की आर्थिक स्थिति ,मानयताएं और जानकारी कमी है। हालांकि भारत मे साक्षरता का स्तर पहले की अपेक्षा काफी बेटर हुआ है। लेकिन अभी इसमें और ज्यादा सुधार की गुंजाईश है। इसी वजह से मुख्य रूप से लड़कियों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि CBSC ने खासतौर से लड़कियों की एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम का शुभारंभ किया है। ताकि किसी भी योग्य सिंगल गर्ल चाइल्ड को अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पढ़ाई न छोड़नी पड़े।

10 वीं के बाद निशुल्क शिक्षा रख सकती हैं जारी

इस स्कीम का लाभ परिवार की केवल लड़कियां ही ले सकती हैं। इस योजना का लाभ कक्षा 10 में पढ़ाई करने वाली ऐसी मेधावी छात्राएं उठा सकती हैं जो आगे की पढ़ाई धन की कमी की वजह से करने में असमर्थ हैं। मेधावी छात्रवृत्ति के लिए पात्र कक्षा 11 और 12 वीं में की छात्राएं अपनी पढ़ाई को जारी रख सकती हैं।  इसलिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि CBSC की इस स्कीम में हर वो लड़की जो अपने घर की सिंगल गर्ल चाइल्ड है वो निःशुल्क अपनी आगे की पढाई जारी रख सकती है। चूंकि यह योजना सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए है इसलिए इसका नाम  सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप रखा गया है।

बेनिफिट्स

 इस सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हर एलिजिबल गर्ल स्टूडेंट को अधिकतम 2 वर्षों की अवधि के लिए 500/- रुपये प्रति माह प्रदान किये जाएंगे।  योग्य सिंगल गर्ल स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप भुगतान उनके बैंक खाते में ECS/ NEFT  के माध्यम से किया जायेगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस योजना में ऐसी लड़कियां अप्लाई कर सकती हैं जो अपने पेरेंट्स की सिंगल गर्ल चाइल्ड हैं और जिनका कोई अन्य भाई या बहन नहीं है।

इन सिंगल गर्ल चाइल्ड स्टूडेंट्स ने अपनी 10वीं की परीक्षा CBSE से मान्यता प्राप्त किसी स्कूल से पास की हो।

इन गर्ल्स ने CBSE बोर्ड से अपनी 10वीं क्लास कम से कम 60% मार्क्स के साथ पास की हो।

अब ये सिंगल गर्ल स्टूडेंट्स अपने स्कूल में ही या CBSE के किसी अन्य स्कूल या फिर, CBSE से मान्यताप्राप्त किसी स्कूल की 11वीं या 12वीं क्लास में पढ़ रही हों।

जिस स्कूल में ये सिंगल गर्ल स्टूडेंट्स पढ़ रही हों, उस स्कूल की ट्यूशन फीस 1500/- रुपये प्रति माह से अधिक न हो।

अगले 2 वर्षों में इस ट्यूशन फीस में कुल बढ़ोतरी 10% से अधिक न हो।

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए गर्ल स्टूडेंट्स अपने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को परख लें।

इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी 10वीं क्लास की मार्क्स-शीट और सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।

सिंगल गर्ल्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्कॉलरशिप के लिए डायरेक्ट ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं।

गाइडलाइन्स डॉक्यूमेंट से अंडरटेकिंग वाले पेज का प्रिंट लेकर अपने पास रखें।

इस अंडरटेकिंग फॉर्म में सारे जरुरी डिटेल्स भरकर इस फॉर्म में लड़कियां अपना लेटेस्ट फोटो लगाएं।

इस अंडरटेकिंग फॉर्म को अपने स्कूल से अटेस्ट करवा लें।

स्कॉलरशिप फॉर्म में दी गई गाइडलाइन्स के मुताबिक एप्लिकेंट्स को एक एफिडेविट या शपथपत्र जरुर सबमिट करना होगा।

इन सभी बातों का ध्यान रखकर और सारे डाक्यूमेंट्स को ठीक से व्यवस्थित करके सिंगल गर्ल चाइल्ड CBSC की ऑफिशियल वेबसाइट nic.in पर अपलोड करें।  इसके बारे में अन्य जानकारी भी वेबसाइट से प्राप्त कर सकती हैं।

Image Source- Freepick