महिला कार रैली में इनर व्हील क्लब, ट्रांस गोमती लखनऊ को मिला सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा पुरस्कार

महिला कार रैली में इनर व्हील क्लब, ट्रांस गोमती लखनऊ को मिला सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा पुरस्कार
महिला कार रैली में इनर व्हील क्लब, ट्रांस गोमती लखनऊ को मिला सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा पुरस्कार

लखनऊ सिटी। इनर व्हील क्लब, लखनऊ की समस्त शाखाओं की तरफ से रविवार को "महिला कार रैली" का आयोजन किया गया। इसमें आस पास के शहरों की कुल 57 कारों ने भाग लिया सभी कारें बहुत सुंदर सुंदर थीम पर सुसज्जित थीं। साथ में एक कार के चारों महिला सदस्य और चालक सहित अपनी थीम के अनुसार बहुत सुंदर रूप धारण किये हुए थे। यह कार रैली सुबह 8 बजे 1090 चौराहे से शुरू होकर "इकाना स्टेडियम" लखनऊ ,में समाप्त हुई थी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न पारितोषिक भी वितरित किये गये।

थीम के अनुसार "सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा" का पुरस्कार इनर व्हील क्लब, ट्रांस गोमती लखनऊ की कार न. 04 के सदस्यों, सुनीता रमन, पूजा रमन , आशा राय व शिवांगी सिंह को मिला। इस क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट रीता मित्तल व प्रेसीडेंट ममता सिन्हा ने सबकी सराहना कर बधाई दी।