इस तरह से अगर अपनी डाइट में शामिल करेंगे जीरा तो तेजी से कम होगा वजन

अक्सर लेडीज का 40 की उम्र के बाद हार्मोनल चेंजेज के कारण तेजी से वजन बढ़ने लगता है और हमें कारण समझ में नहीं आता है। कई छोटी सी चीजें जो खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही हमारा वजन भी तेजी से कम करती है। ऐसी ही एक चीज है जीरा। यदि आप इस तरह से अपनी डाइट में जीरा शामिल करेंगे तो आपका वजन जरूर कम होगा…..

इस तरह से अगर अपनी डाइट में शामिल करेंगे जीरा तो तेजी से कम होगा वजन

फीचर्स डेस्क। जैसे बढ़ती उम्र को हम रोक नहीं सकते वैसे ही बढ़ते वेट को रोकना भी हमारे लिए मुश्किल होता है। कम उम्र में हमारे बॉडी का मेटबोलिज्म रेट हाई होता है हम कुछ भी एक्सरसाइज कर सकते है या डाइटिंग कर सकते है। पर जैसे जैसे हमारी एज बढ़ती है वैसे वैसे हमारा मोटाबॉलिज्म रेट कम होने लगता है। हमारी एनर्जी भी कम हो जाती है। ऐसे में एक्सरसाइज के अतिरिक्त भी कुछ है जो आपके वेट को कम करने में अहम रोल निभा सकता है। वो है जीरा। जीरा कैसे आपके बढ़ते वजन को रोकता है आइए जानते है….

वजन कम करता है जीरा

जीरा में एक नेचुरल तत्व पाया जाता है जो आपका वजन कम करता है। इस तत्व में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इनफ्लेमेट्री गुण पाए जाते है। इसी की वजह से जीरा वजन कम करने के लिए जाना जाता है। जीरा के अंदर जो तत्व होते है उससे शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है और शरीर के जहरीले पदार्थ बाहर निकलते है। जीरा हमारी शुगर और बीपी को कंट्रोल्ड रखता है। जीरा खाने से शरीर की सूजन भी कम होती है और थकान दूर होती है। जीरा आपके अंदर एनर्जी जा संचार करता है क्योंकि इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है।

इसे भी पढ़ें :- घर में इन जगह है अगर मकड़ी के जाले तो फौरन हटा दें, वरना सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जायेगा

जीरा खाने का सही तरीका

अक्सर लोगों को ये कहते हुए आपने सुना होगा कि जीरा को रात भर भिगो कर उसका पानी पीने से वजन कम होता है जबकि ये बात गलत है। आप अपनी डाइट में चाहे खाने में या लिक्विड में जीरा को शामिल करें। क्योंकि अगर हम अलग से लेंगे जीरा तो इतना इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, इसलिए हमें खाने पीने की चीजों में जीरा ज्यादा लेना चाहिए। जीरा का पानी लेने से जीरा की मात्रा अधिक हो सकती है और ज्यादा समय तक अगर हम जीरा की मात्रा ज्यादा लेते रहेंगे तो और कोई समस्या भी हमें हो सकती है।

जीरा खाने के फायदे

जीरा हमारे लिए वरदान है अगर हम नियमित जीरे का सेवन करते है तो हमें जीरे से ये लाभ मिल सकते है।

  • जीरा केलोस्ट्रोल लेवल कम करने में सहायक है।
  • जीरे का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म एक्टिविटी भी बढ़ती है।
  • जीरा खाने से वाटर रिटेंशन में हेल्प मिलती है।
  • शुगर लेवल भी ठीक रहता है।
  • आयरन की कमी को दूर करता है।
  • गुड और बैड केलोस्ट्रोल को बैलेंस करने में मदद करता है।
  • जीरा इम्यूनिटी बढ़ाता है।
  • जीरा में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जिससे जीरा आपको फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति से बचाता है।
  • जीरे को उबाल कर उसके पानी से अपना फेस धोए तो आपके फेस में भी ग्लो आता है।

तो आपने देखा और जाना कि जीरा हमारे लिए कैसे उपयोगी है तो आप भी अपनी डाइट में जीरा शामिल कीजिए और अपना वजन नियंत्रित कीजिए।

picture credit:google, imagesbazaar.com