Eiffel Tower के सामने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पढ़ें कौन है दोनों

Eiffel Tower के सामने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पढ़ें कौन है दोनों

फीचर्स डेस्क। दो प्यार करने वाले लोगों के लिए सबसे जरुरी एक दूसरे का साथ होता है। रिश्ते की शुरुआत अक्सर प्यार के इजहार के साथ होती है और शादी पर जाकर खत्म हो जाती है। शादी के बाद कपल की जिंदगी एक अलग मोड़ पर शुरू होती है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ ढेर सारा प्यार भरा होता है। आमतौर पर लोग शादी के लिए अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं। प्रपोज की बातें सुनकर ही आपके दिलों में प्यार की घंटियां बजने लग गयी होगी। प्रपोजल वाला लम्हा, प्यार करने वाले हर व्यक्ति के लिए बहुत मायने रखता है और इसे खास और हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए लोग ढेरों तैयारियां भी करते हैं।

सोशल मीडिया पर आपको प्रपोजल के ढेर सरे वीडियो देखने को मिल जायेंगे, जो यकीनन आपके दिल को ख़ुशी से और दिमाग को प्यारे ख्यालों से भर देंगे। ऐसा ही एक प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको कपल से प्यार तो हो ही जायेगा, साथ ही आप उनकी ख़ुशी में झूम-झूम पर नाजने पर भी मजबूर हो सकते है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति एफिल टावर के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते दिख रहा है, वो भी शाहरुख़ खान के गाने पर डांस करते हुए। जी हाँ, यहीं इस प्रपोजल की सबसे खास बात है। व्यक्ति ने अपनी जिंदगी के खास लम्हे को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए प्यार के शहर को चुना। पेरिस में एफिल टावर के सामने उसने लाल कार्पेट पर गुलाब की पंखुड़ियां, मोमबत्तियां सजाई और इनके पीछे गुलाब की पंखुड़ियों से सजा 'मैरी मी' का बोर्ड लगाया। प्यार के शहर में व्यक्ति ने बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख़ खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के रोमांटिक गाने 'कोई मिल गया' पर डांस करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इतना ही नहीं लड़के की गर्लफ्रेंड भी उसके साथ स्टेप से स्टेप मिलाकर डांस करती नजर आयी।