कंडोम के बिना वाइफ़ के साथ भी आप करते हैं सैक्स तो हो सकती है ये प्रॉबलम !

कंडोम के बिना वाइफ़ के साथ भी आप करते हैं सैक्स तो हो सकती है ये प्रॉबलम !

फीचर्स डेस्क। क्या आपने सोचा है कभी किसी फ़्रेंड्स के साथ सेक्स करना भारी भी पड़ सकता है। खासतौर पर तब जब आपने कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया हो। दरअसल, बिना कंडोम के इस्तेमाल से जलन और छोटेछोटे दाने होने की बात पर रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इस परेशानी से 1 प्रतिशत लोग परेशान हैं लेकिन शर्म के कारण कभी किसी को नहीं बताते और न ही चिकित्सक के पास जाते हैं। जबकि डाक्टर्स का मानना है कि यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने की वजह से हुआ है। वह कंडोम का इस्तेमाल कर के सैक्स का मजा उठाता तो बाद में उसे यह परेशानी नहीं होती।

यौन रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि चाहे मर्द हो या औरत एचआईवी  समेत यौन संक्रामक रोगों को रोकने के लिए कंडोम एक आसान और बेहतर तरीका है। कंडोम न सिर्फ असुरक्षित गर्भधारण से, बल्कि यौन रोगों से भी शरीर की हिफाजत करता है।

शर्म क्यों

बाजार में आसानी से मिलने वाला कंडोम खरीदना अब शर्म वाली बात भी नहीं रही है। कंडोम खरीदने के लिए डाक्टर की परची की जरूरत भी नहीं होती है। इस की कीमत भी बहुत कम होती है। कई सरकारी व गैरसरकारी योजनाओं के तहत कंडोम मुफ्त में भी बांटे जाते हैं। अब तो अलगअलग फ्लेवर व कई बनावटों में मिलने वाले कंडोम सैक्स संबंध बनाने के दौरान भरपूर मजा भी देते हैं। कंडोम का इस्तेमाल कर खुले दिमाग से सैक्स का मजा लिया जा सकता है।

बेहतर साथी है कंडोम

कंडोम आप के लिए इस तरह एक बेहतर साथी साबित हो सकता है।

 यह बच्चा ठहरने से रोकने का सब से आसान और महफूज तरीका है।

कंडोम का इस्तेमाल बिना किसी झिझक के कर सकते हैं।

कोई साइड इफैक्ट नहीं होता।

कंडोम यौन रोगों से बचाव में कारगर हथियार है।

ऐसे बढ़ाएं रोमांच

बाजार में वनीला, स्ट्राबेरी, केला, चौकलेट, बबलगम, कौफी वगैरह फ्लेवर में भी कंडोम मिलते हैं। मुंह से सैक्स के शौकीनों के लिए ये कंडोम सैक्स के दौरान ज्यादा मजा देते हैं और कोई बीमारी भी नहीं होती है।

सैक्स बनाएं मजेदार

अगर आप सैक्स का मजा उठाना चाहते हैं तो बाजार में डौटेड कंडोम भी आते हैं। डौटेड कंडोम में अपनी साथी का जोश बढ़ाने के लिए इस की बाहरी सतह पर बिंदीनुमा छोटेछोटे उभरे हुए दाने होते हैं। यह चिकनाई वाला होता है।

इन बातों पर ध्यान दें

कंडोम खरीदते समय उस की ऐक्सपायरी डेट जरूर देख लें।

ज्यादा तेजी से सैक्स का मजा उठाते समय कंडोम फट भी सकता है। इस का ध्यान रखें और कंडोम को तुरंत बदल दें।

इस्तेमाल करने से पहले कंडोम के सामने वाले भाग को चुटकी से दबा कर हवा को बाहर निकाल दें, फिर धीरेधीरे अंग पर चढ़ाएं।

कंडोम खरीदते समय दुकानदार से खुल कर बात करें। बात करते समय जरा भी न शरमाएं।