इन 4 समय में आपने एक्सरसाइज किया तो फायदा की जगह होगा नुकसान, जानें क्या कहती है डॉक्टर

आयुर्वेद के अनुसार एक्सरसाइज एक वात दोष को बढ़ाने वाली एक्टिविटी है। अगर आप सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका दिमाग और शरीर एक्टिव हो जाता है...

इन 4 समय में आपने एक्सरसाइज किया तो फायदा की जगह होगा नुकसान, जानें क्या कहती है डॉक्टर

हेल्थ डेस्क। आयुर्वेद में माना जाता है कि व्यायाम या एक्सरसाइज करने से हमारी बॉडी हेल्थी रहती है। इसके साथ ही लंबे समय तक जीवित रहने में हेल्प करता है। ऐसे में सबसे जरूरी बात ये है कि आखिर एक्सरसाइज कब करना चाहिए। दरअसल, कुछ स्थितियों में अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे सेहत को फायदे से अधिक नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद के अनुसार एक्सरसाइज का सही लाभ नहीं मिलता है। आयुर्वेद एक्सरसाइज को एक ऐसी गतिविधि मानता है, जो शरीर के अंदर हल्कापन लाती है और मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह दिमाग को एक्टिव करती है, फोकस बढ़ाती है और आपके शरीर को मजबूत बनाती है। वही अगर आप गलत तरीके से और गलत टाइम में व्यायाम करते हैं, तो इसके सेहत पर कई गंभीर दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. Pushkala (BAMS Ayurveda) ने बताया कि व्यायाम के दौरान लोगों द्वारा की जाने वाली ऐसी 4 गलतियां शेयर की हैं, जिनसे बचा जाना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक्सरसाइज कब नहीं करनी चाहिए-

 शरीर की क्षमता से अधिक व्यायाम करना

आजकल लोग दिखावे के चक्कर में अपनी क्षमता से अधिक व्यायाम करते हैं, वजन भी अधिक उठाते हैं। जिससे कई बार वे चोटिल हो जाते हैं। लेकिन आयुर्वेद भी कहता है कि हमें व्यायाम के दौरान हमेशा अपनी आधी ताकत ही खर्च करनी चाहिए। अधिक व्यायाम करने से लंबे समय में टिश्यू को नुकसान पहुंचता है।

पेट भरा होने पर एक्सरसाइज न करें

जब आप भोजन के बाद एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे रक्त का बहाव पेरीफेरल या कंकाल की मांपेशियों में होने लगता है। जिसके कारण कई समस्याएं हो सकती हैं।

 सोने से पहले न करें एक्सरसाइज

आयुर्वेद के अनुसार एक्सरसाइज एक वात दोष को बढ़ाने वाली एक्टिविटी है। अगर आप सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका दिमाग और शरीर एक्टिव हो जाता है। यह आपको लंबे समय तक जगाकर रख सकता है और नींद को प्रभावित कर सकता है। इससे सोने में तकलीफ और नींद के दौरान बेचैनी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 जब आपको भूख लगी हो

जब आपको भूख लगती है, तो इस दौरान हमारे पेट में डाइजेस्टिव जूस बहुत सारे रिलीज होते हैं। अगर आप कुछ भी नहीं खाते हैं और पेट को खाली रखते हैं, तो इससे एसिड रिफल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय में यह कई अन्य पेट संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। ऐसे में एक्सरसाइज करना आपकी समस्याओं को अधिक बढ़ा सकता है। अगर आप भी अक्सर व्यायाम के दौरान ये गलतियां करते हैं, तो आज से ही इनसे दूरी बना लें। नहीं, तो इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।