ब्रेस्ट फीडिंग के बाद स्तनों में ढीलापन महसूस कर रहीं हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल  

ब्रेस्ट फीडिंग के बाद स्तनों में ढीलापन महसूस कर रहीं हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल  

फीचर्स डेस्क। प्रेग्नेंट टाइम और डिलीवरी के बाद फ़ीमेल्स के बॉडी में कई चेंजेस आते हैं। इसके साथ ही कुछ चेंजेस ऐसे भी होते हैं जो हमेशा के लिए रह जाते हैं। इन्ही में से एक बदलाव ब्रेस्ट का ढीला होना भी है। दरअसल, जब माँ बनने के बाद आप ब्रेस्ट फीडिंग कराती हैं तो स्तनों में ढीलापन आने लगता है। इसपर समय रहते ध्यान ना देने पर ये समस्या हमेशा के लिए रह सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी ब्रेस्ट को टाइट व सही शेप में रख सकती है। 

स्तनपान के दौरान पॉश्चर सही रखें

आप अगर पहली बार मां बनी हैं तो ब्रेस्टफीड करवाते समय सही पॉश्चर में बैठें। अक्सर महिलाएं स्तनपान करवाने के दौरान बच्चे की ओर अधिक झुक जाती है। ऐसे में ब्रेस्ट पर दबाव पड़ने से स्तन बेडौल व ढीले होने लगते हैं। इसके लिए इस दौरान तकिए का इस्तेमाल करके सही तरीके से बैठे।  

सही साइज़ व की ब्रा पहने

आमतौर पर महिलाएं स्तनपान करवाने के कारण ब्रा कम पहनती है। इसके अलावा कई महिलाएं बड़े साइज की ब्रा पहनती है। मगर इसके कारण ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे ढीले होकर लटकने लगते हैं। मगर आपको बाजार में आसानी नर्सिंग ब्रा मिल जाएगी। ऐसे में आप उसे अपनी पसंद व साइज के हिसाब से चुन सकती है।  इससे बच्चे को फीड करवाने में आसानी होने के साथ ब्रेस्ट को पूरी तरह से सपोर्ट मिलता है। 

अचानक शिशु को दूध पिलाना बंद ना करें 

आमतौर पर कुछ महिलाएों अचानक व एकदम ही शिशु को स्तनपान करवाना बंद कर देती है। मगर इसके बावजूद भी महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध बनता रहता है। फिर वो दूध निकलने के बाद ब्रेस्ट ढीले होकर लटकने की समस्या हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप धीरे-धीरे बच्चे की ब्रेस्टफीडिंग बंद कर करवाएं। बता दें, स्तनपान करवाने से प्रेगनेंसी में बड़ा हुआ वजन कम करने में मदद मिलती है। 

एक्सरसाइज करें

आप स्तनों को टाइट करने के लिए कुछ एक्सरसाइज का भी सहारा ले सकती है। इससे आपकी मांसपेशियों में मजबूती आने से ब्रेस्ट टाइट होने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप आर्म स्ट्रेच, वॉल पुशअप्स, चेस्ट प्रेस आदि एक्सरसाइज कर सकती है। आप ये एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी के दौरान भी कर सकती है। इसके अलावा आप कुछ योगासन व एरोबिक्स का भी सहारा ले सकती है। मगर हां कोई भी एक्सरसाइज व योगा सीधा करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।