सांप काटने के बाद कैसी थी सलमान खान की हालत, अस्पताल से सामने आई दबंग खान की Exclusive तस्वीर

सांप काटने के बाद कैसी थी सलमान खान की हालत, अस्पताल से सामने आई दबंग खान की Exclusive तस्वीर

मुंबई। शनिवार देर रात सांप के काटने के बाद सलमान खान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि तबीयत में सुधार के बाद सुबह 9 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब सलमान खान की अस्पताल से पहली तस्वीर सामने आई है जो सुबह 4 बजे की है। इस तस्वीर में सलमान खान अस्पताल के बेट पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखें बंद की है और वो शांत होकर लेटे हैं। बताया जा रहा है कि जिस सांप ने सलमान खान को कांटा वो जहरीला नहीं था इसीलिए सलमान खान को ज्यादा खतरा नहीं हुआ। जैसे ही सांप कांटने के बारे में पता चला उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल लाने से पहले ही डॉक्टरों को जानकारी दे दी गई थी जिससे सीनियर डॉक्टर्स ने उनका इलाज तुरंत ही शुरू कर दिया।  

पनवेल फार्महाउस में थे सलमान खान

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में थे।  वो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए परिवार संग वहां पहुंचे थे। शनिवार को रात 3 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया जिसके बाद सुबह मीडिया को इसकी जानकारी मिली। हालांकि अब सलमान खान पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और अब वापस पनवेल फार्महाउस भी पहुंच गए हैं और वहीं पर परिवार के साथ रेस्ट कर रहे हैं। सलमान खान अक्सर इस फार्महाउस में आते हैं जहां पर वो सुकून के पल बिताते हैं।