भारतीय परंपरा कितनी समृद्ध है कि वह जाति धर्म नहीं देखती : मुख्यमंत्री

भारतीय परंपरा कितनी समृद्ध है कि वह जाति धर्म नहीं देखती : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय परंपरा कितनी समृद्ध है कि वह जाति धर्म नहीं देखती। यह अगर यहां के पहले राज करने वाले समझ सकते तो वह हिन्दू और हिन्दुत्व को अलग नहीं समझते। लेकिन यह विघटनकारी राजनीति करते हैं। इनके पूर्वज कहते थे कि वह एक्सीडेंटल हिन्दू हैं वह हिन्दू बोल भी नहीं सकते। यानि उन्होंने दुर्भाग्य से भारत में जन्म ले लिया है। आपके पूर्व सांसद जब भारत के बाहर जाते हैं तो भारत के खिलाफ बोलते हैं और जब केरल जाते हैं तो अमेठी के खिलाफ बोलते हैं। इतना खुदगर्ज किसी को नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा कि आयकर विभाग दीवालों से नोटों की गड्डियां निकाल रहा है। पहले जेसीबी से मिट्टी निकालने का काम होता था लेकिन हम जेसीबी से नोटों का अम्बार निकाल रहे हैं। यह वही पैसा है जो गरीबों की योजनाओं का लूटकर दीवालों में दबा दिया गया था। अमेठी में राजकीय मेडिकल कालेज और 500 शैय्या वाला जिला स्तरीय चिकित्सालय का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हमारा कोई छुपा एजेंडा नहीं है जब हम सरकार में तब भी जब नहीं थे तब भी कहते रहे हैं कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। लेकिन वह लोग देश की सांस्कृतिक परपंरा को नहीं जानते इसीलिए इन्होंने सत्ता के लालच में देश का विभाजन करवाया और देश में कभी कश्मीर में धारा 370 लगाई तो राममंदिर में ताला लगवाया और हमेशा रामसेतु को तोड़ने के लिए लालायित रहते थे। हम भारतीय है हिन्दुत्व हमारी सांस्कृतिक पहचान है। यह लोग सोमनाथ और राममंदिर के मंदिर का विरोध करते थे। कुछ लोग तो कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता और गोली चलवाने का काम किया था। लेकिन आपकी ताकत के आगे यह परास्त हो चुके हैं यह लोकतंत्र की ताकत है कि यही राममंदिर बनाने की बात करने लगे।