आस्था सेवा संस्थान के सहयोग से मनाया गया आस्था वृद्धा आश्रम में पिता का जन्मदिन

बुजुर्गों को यदि हम किसी माध्यम से खुशी दे सके तो ये हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। क्योंकि बुजुर्गों का आशीर्वाद हर मुसीबत से बचाता है हमें।

आस्था सेवा संस्थान के सहयोग से मनाया गया आस्था वृद्धा आश्रम में पिता का जन्मदिन
आस्था सेवा संस्थान के सहयोग से मनाया गया आस्था वृद्धा आश्रम में पिता का जन्मदिन

लखनऊ सिटी। बुजुर्ग वो वृक्ष है जो फल भले ही ना दें पर अपनी आशीर्वाद रूपी छांव जरूर देते है। ऐसी ही भावना को मन में समेटे लखनऊ निवासी ए. पी.त्यागी, अनीता त्यागी,अभिनव त्यागी,नूरी त्यागी ने अपने पिता की जन्मदिन को यादगार बना दिया।

आस्था सेवा संस्थान हमेशा नेक कार्य में आगे रहता है। आस्था सेवा संस्थान के माध्यम से ही त्यागी फैमिली ने आस्था वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया।

इसके बदले में उनको मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद जो हर किसी के नसीब में नहीं होता।

आस्था सेवा संस्थान का इस नेक कार्य करने के लिए आभार।