Face Yoga: फेस योग करने के फायदे क्या हैं? एक्सपर्ट अंजलि से जानें फेशियल योग से जुड़ी ये जानकारियाँ

ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब आगे दिए जा रहे हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। इसके लिए हमने दिल्ली की योगा एक्सपर्ट अंजलि सिंह से बात की है...

Face Yoga: फेस योग करने के फायदे क्या हैं? एक्सपर्ट अंजलि से जानें फेशियल योग से जुड़ी ये जानकारियाँ

हेल्थ डेस्क। हर लड़की सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती है। ऐसे में वे अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट, क्रीम, घरेलू उपचार आदि को अपनी दिनचर्या में जोड़ लेते हैं लेकिन फेस योग (Face Yoga) भी एक ऐसा प्रभावशाली साधन है, जिसके माध्यम से लोग सुंदर और आकर्षक दिख सकते हैं। फेस योग करने से पहले कुछ बातों को जानना जरूरी है। आज का हमारे लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिन में आखरी कितनी बार हमें फेस योग करना चाहिए? फेस योग चेहरे के लिए कैसे है फायदेमंद (Benefits of Face Yoga)? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब आगे दिए जा रहे हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। इसके लिए हमने दिल्ली की योगा एक्सपर्ट अंजलि सिंह से बात की है। पढ़ते हैं आगे...

चेहरे के लिए फेस योग कैसे है फायदेमंद?

अक्सर हम अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए योग की मदद लेते हैं। लेकिन चेहरे की मसल्स को तंदुरुस्त रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए फेस योग एक बेहतर विकल्प है।

अक्सर आपने देखा होगा कि गलत जीवनशैली के कारण चेहरे पर झुर्रियां, डबल चिन या चेहरा मुरझाया नजर आता है। ऐसे में फेस योग चेहरे को आकर्षक बनाता है। हालांकि योग का असर शुरुआत में कम दिखता है। लेकिन अगर इस योग को नियमित रूप से किया जाए तो यह बेहद प्रभावशाली विकल्प है।

फेस योग में ब्लोइंग एयर, आई फोकस, जॉ रिलीज, लिप पुल, नेट रोल, चिन लिफ्ट, चीक अपलिफ्ट आदि शामिल होते हैं। इन सब को फेस योग के दौरान चेहरे की मदद से किया जाता है।

2 - फेस योग का परिणाम कितने दिन में दिखता है?

जो लोग फेस योग को नियमित रूप से 15 से 20 मिनट तक करते हैं उन्हें 1 हफ्ते के बाद परिणाम दिखने शुरू हो जाते हैं। हालांकि यह त्वचा पर भी निर्भर करता है अगर चेहरे की मांसपेशियां को जल्दी आराम मिलता है तो प्रभाव जल्दी दिखता है। वहीं त्वचा की मांसपेशियां पर प्रभाव कम पड़ता है तो योग का प्रभाव भी धीरे-धीरे दिखता है। इसके अलावा गर्दन की त्वचा पर भी प्रभाव दिखना शुरू हो जाता है।

3. कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी के बाद फेस योग करना सही है?

जिन लोगों की कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी हुई है वह अपनी दिनचर्या में फेस योग को जोड़ सकते हैं। लेकिन उससे पहले डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। क्योंकि यह सर्जरी पर भी निर्भर करता है कि आप के चेहरे पर कौन सा योग सही है। ऐसे में डॉक्टर से राय लेने के बाद ही प्लास्टिक या कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद फेस योग करें।

4 - दिन में कितनी बार फेस योग करना चाहिए?

बता दें कि एक व्यक्ति को दिन में केवल एक बार ही फेस योग करना चाहिए।

सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है ऐसे में व्यक्ति सुबह खाली पेट जमीन पर योगा मैट बिछाकर इस आसन को आराम पूर्वक कर सकता है।

दिन में तीन से चार बार फेस योग करने से चेहरे की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव और खिंचाव करता है, जिसके कारण चेहरे की संरचना भी बिगड़ सकती है। इसका असर चेहरे की रंगत पर भी पड़ता है। ऐसे में दिन में केवल एक बार फेस योग करना एक अच्छा विकल्प है।