महंगाई की मार! फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, पढ़ें अब कितने रुपए देना होगा

महंगाई की मार! फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, पढ़ें अब कितने रुपए देना होगा

नई दिल्ली। रसोई में खाना बनाना एक बार फिर महंगा हो गया है।  जी हां, एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर के दाम में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। यही नहीं, घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल गैस के दाम में भी बढ़ाए गए हैं। आज यानी 19 मई को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर में 8 रुपये का इजाफा किया गया है।

19 मई को देश में घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम में इजाफा किया गया है। एक महीने में दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढोत्तरी की गई थी। बता दें, 7 मई को एलपीजी गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई थी।