ट्रेन की चपेट में आने से महिला यात्री की दोनों हाथ कटा, अस्पताल में भर्ती

ट्रेन की चपेट में आने से महिला यात्री की दोनों हाथ कटा, अस्पताल में भर्ती

बरेली। उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर रविवार रात दून एक्सप्रेस से उतरते समय मुरादाबाद की महिला यात्री का बारिश में पैर फिसल गया, जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला यात्री के ट्रेन की चपेट में आने से दोनों हाथ कट गए। घायल महिला यात्री को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद मुरादाबाद के गांव चेलापुर निवासी तेज सिंह की पत्नी किरण (35 वर्ष) रविवार रात हावड़ा वाया बरेली-देहरादून को लौटने वाली दून एक्सप्रेस से बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म पर उतर रही थी। बारिश के चलते वह उतरते समय प्लेटफार्म पर फिसल गई। फिसलकर गिरने से वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। यह ट्रेन कई घण्टे की देरी से आने के कारण आधी रात को बरेली आई थी।  

यात्रियों ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की। मगर, वह ट्रेन गुजरने के चलते नहीं बचा सके। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल महिला यात्री को उठाया। मगर, उस महिला यात्री के दोनों पैर कट गए। उसको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।