Diwali Special:धनतेरस के दिन ना भूले ये शुभ चीज़े खरीदना

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी की तरह ही भगवान धन्वंतरि भी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए थे। भगवान धन्वंतरि के हाथ में अमृत कलश था, इसलिए इस दिन बर्तन....

Diwali Special:धनतेरस के दिन ना भूले ये शुभ चीज़े खरीदना

फीचर्स डेस्क। दिवाली का एक्ससाइटमेंट तो कई दिन पहले से ही शुरू हो जाता है पर दिवाली का ऑफिशिअल शुरुवात धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस २ नवंबर को है। इस दिन, दुनिया भर के हिंदू भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जिन्हें धन के देवता के रूप में जाना जाता है।धनतेरस को साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इसलिए इस दिन शॉपिंग करना शुभ मन जाता है और इससे धन संपत्ति बढ़ती है। कई लोग इस दिन आभूषण और घर का सामान खरीदते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आपको इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, तो आइये इस बारे में जानते हैं लखनऊ की जानी- मानी टैरो कार्ड रीडर और एनर्जी हीलर डॉ इत्ती मल्होत्रा से 

झाड़ू

धनतेरस के अवसर पर नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस नई झाड़ू से घर में झाड़ू लगाने से आपके घर से गरीबी, दुख, बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। मानते हैं कि इस दिन घर को साफ-सुथरा रखने से सुख-समृद्धि आती है और लक्ष्मी का वास होता है। इसे हर तबके का इंसान आसानी से खरीद सकता है। इसे जरूर खरीदना चाहिए। डॉ इति बताती हैं कि इसका सांकेतिक महत्व यह है कि इसे खरीदकर और इस्तेमाल कर सालभर घर और जीवन को साफ-सुथरा रखा जाएगा।

नया खाता खोलें

एक्सपर्ट के अनुसार आप धनतेरस के दिन नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। यह कारोबारियों के लिए अहम दिन है और इससे नए लेन- देंन की शुरुवात होगी। शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा कारोबार के लिए अति शुभ मानी जाती है।

गोमती चक्र

यह एक खास तरह का समुद्री घोंघा (स्नेल) होता है। यह मुख्य रूप से गोमती नदी में पाया जाता है इसलिए इस गोमती चक्र कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने स्वयं देवी लक्ष्मी को गोमती चक्र उपहार दिया था। इसलिए धनतेरस पर इन्हें खरीदना न केवल देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करेगा, बल्कि भगवान विष्णु के साथ-साथ स्वयं धन की देवी से आशीर्वाद भी मिलेगा। यह धन को बनाए रखने के लिए वित्तीय नुकसान को दूर करता है।

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

धनतेरस के दिन ही पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीद लेनी चाहिए। इससे देवी का आगमन शुभ दिन होगा। आप मिट्टी ,चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते है।

सोना या चांदी

धनतेरस के अवसर पर सोना और चांदी खरीदना भी बेहद शुभ होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी की तरह ही भगवान धन्वंतरि भी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए थे। भगवान धन्वंतरि के हाथ में अमृत कलश था, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी भी खरीदते हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदने से अशुभ चीजें और नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर नहीं आ पाती हैं।

बर्तन

भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मानी गई है, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी तांबे आदि का सामान और बर्तन खरीद सकते हैं। इन धातुओं की चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं, लेकिन इन धातुओं को खरीदते समय इनकी शुद्धता को अच्छे से जांच कर ही लेना चाहिए। घर के नए बर्तन खरीदने के लिए यह शुभ दिन माना जाता है। डॉ इति कहती हैं कि आप तांबे से बने बर्तन खरीदें और उन्हें पूर्व की दिशा में रखें, इससे अधिक फल मिलेगा।