Diwali 2021: नरक चतुर्दशी में इन देवताओं की आराधना से प्राप्त होती है लक्ष्मी की कृपा

कल है नरक चतुर्दशी। ये दिन भी लक्ष्मी कृपा पाने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। तो इस दिन पूजा कीजिए इन देवताओं की और बनिए लक्ष्मी कृपा के पात्र…

Diwali 2021: नरक चतुर्दशी में इन देवताओं की आराधना से प्राप्त होती है लक्ष्मी की कृपा

फीचर्स डेस्क। धनतेरस के अगले दिन और दिवाली के एक दिन पहले मनाया जाता है नरक चतुर्दशी का त्यौहार। इसे छोटी दीपावली और रूप चतुर्दशी भी कहते है। इस दिन होती है यमराज देवता की पूजा। और उनसे लंबी आयु का वर मांगा जाता है। पर क्या आप जानते है इस दिन शास्त्रों में और भी देवताओं की पूजा का विधान है जिनसे मिलता है लाभ और होती है आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी। तो आइए जानते है उन देवताओं के बारे में।

यमराज की पूजा

इस दिन अकाल मृत्यु से बचने के लिए की जाती है यम देव की पूजा। इस दिन रात को घर की चौखट पर सरसो के तेल का दिया जगाया जाता है। दिया रखने के बाद आप मुड़ कर उसे न देखें।

वामन देव की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन ही भगवान विष्णु ने वामन अवतार ग्रहण करके राजा बलि को दर्शन दिए थे। विष्णु भगवान की वामन अवतार के रूप में पूजा करने से आप को धन धान्य की कभी कमी नहीं होती। और लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहती है।

श्री कृष्ण की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर असुर का वध किया था। आज के दिन श्री कृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति भय मुक्त होता है।

काली मां की पूजा

नरक चतुर्दशी को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देवी उपासक आधी रात को काली मां की पूजा करते है। जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर सभी दुख दूर होते है।

शिव शम्भू की पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन शिव जी का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शिव पार्वती की पूजा से व्यक्ति का दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतता है।

हनुमान जी की पूजा

संकट मोचन हनुमान की नरक चतुर्दशी के दिन पूजा करने से प्राणी के सभी संकट दूर होते है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। प्राणी के सभी कष्ट दूर हो जाते है।

तो नरक चतुर्दशी के दिन कीजिए इन सभी देवताओं का पूजन और इनकी विशेष कृपा प्राप्त कीजिए।

picture credit: google