रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक संस्था द्वारा देव दीपावली और प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था के रूबरू शिक्षा संस्कार केंद्र पर देव दीपावली और प्रकाशोत्सव मनाया गया, साथ ही झाँसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी मनाई गई...

रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक संस्था द्वारा देव दीपावली और प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

फीचर्स डेस्क। रूबरू संस्था भारतीय संस्कृति पर बहुत जोर देती है तभी तो हर एक त्यौहार को बहुत अच्छी तरह से उसका महत्व सबको समझते हुए मनाती है। संस्था अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने कार्तिक पूर्णिमा का महत्व सभी बच्चों को बताया।

संरक्षक राजीव ने गुरु नानक देव जी के बारे में प्रकाश डाला। सचिव अलका ने झाँसी की रानी के बारे में बच्चों को बताया।सुभद्राकुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी का ऑडियो प्रसारण कर बच्चों में जोश भरा।

संध्या काल में ममता के सहयोग से दीप प्रज्ज्वलित कर ईश्वर का वंदन किया गया।

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रूबरू परिवार में एक नई सदस्य रेखा चौधरी का आगमन हुआ है। जिनका सभी बच्चों व पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से प्रशन्नता व्यक्त की व स्वागतम का उदघोष किया।

अंत में प्रार्थना के साथ सभी को स्वल्पाहार वितरण हुआ। इस अवसर पर संरक्षक संजीव, मुकेश, व्यवस्थापिका शिव कुमारी व कुछ बच्चों की माताएं भी उपस्थित रहीं।