रंग बताते है आपके नेचर के बारे में, क्योंकि हर रंग कुछ कहता है

क्या आप जानते कि रंग आपके व्यक्तित्व का आईना है। आपके पसंदीदा रंग बयां कर देते है आपके व्यक्तित्व की कहानी। आइए जानते है कि ये रंग हमें क्या बताते है…

रंग बताते है आपके नेचर के बारे में, क्योंकि हर रंग कुछ कहता है

फीचर्स डेस्क। रंग हर किसी के जीवन में महत्व रखते है। एक्चुली हमारा जीवन रंगों बिना अधूरा है। क्योंकि रंग जीवन में उल्लास लाते है, रंग जीवन में उमंग लाते है। रंग जीवन में उत्साह लाते है और रंग जीवन में आशा लाते है। हमें कौन सा रंग पसंद होता है वो हमारे नेचर पर डिपेंड करता है। जैसा आपका स्वभाव होगा आपको अपने आप वो ही रंग पसंद आने लगेगा। क्योंकि हर रंग अपनी एक अलग कहानी लिए हुए है। एक पसंदीदा रंग का चयन आपके व्यक्तित्व की झलक है। अब आप कहेंगे कि हम तो सारे रंग ही पहनते है तो किसी एक रंग से पूरा व्यक्तित्व कैसे बताया जा सकता है? यहां आपके व्यक्तित्व की पहचान के लिए उस रंग का जिक्र किया जा रहा है जो आपको खुशी देता है। जिसे देखकर आप उत्साहित हो जाते है। तो आइए जानते है कि रंग कैसे आपके स्वभाव को दर्शाते है।

रेड कलर

लाल रंग प्रतीक है सौभाग्य का, उमंग का। अगर आपको लाल रंग पसंद है तो आप जीवन को बहुत एंजॉय करते है। बाहरी दुनिया आपको बहुत आकर्षित करती है। आप लोगों से जल्दी इंटरेक्ट कर लेते है यानि कि आप दूसरों से बातें करने में हिचकिचाते नहीं है। जल्दी ही लोग आपके दोस्त बन जाते है। लाल रंग पसंद करने वाले लोग मेहनती होते है और अपने ऐम को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते है।

ऑरेंज कलर

ऑरेंज कलर होता है सुख समृद्धि का सिंबल। ऐसे लोग नेचर से काफी जॉली होते है। वो अपने व्यवहार को लोगों के अनुसार ढाल लेते है। उनको दुनियादारी अच्छे से आती है। जो उनके साथ जैसा है वैसा ही व्यवहार वो दूसरों के साथ करते है। ऑरेंज कलर पसंद करने वाले लोग काफी प्रोफेशनल होते है।

ब्लू कलर

नीला रंग पसंद करने वाले स्ट्रेट फॉरवर्ड होते है। मतलब वो जैसे है वैसे सबके सामने होते है। उनको नाटक करना नहीं आता। ऐसे लोग इमोशनल तो होते ही है। पर साथ ही ऐसे लोग अपने लिए स्टैंड लेना भी अच्छी तरह जानते है। यानि कि न तो वो किसी के साथ गलत करते है और न ही खुद के साथ गलत होने देते है। आप बहुत विश्वसनीय इंसान होते है और हर सिचुएशन में अपने फ्रेंड्स और फैमिली का साथ देते है। ये आपकी खासियत होती है।

इसे भी देखे :- Navratri Special: कोलकाता के कालीघाट मंदिर के करें दर्शन,जहां माता सती के पैर की उंगलियां गिरी थी

पिंक कलर

ऐसे लोग बहुत सॉफ्ट हार्टेड होते है। आपकी कंपनी में लोग एंजॉय करते है। आप बहुत इमोशनल होते है पर अपने इमोशंस को दूसरों को शो करना आपको पसंद नहीं आता है। आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा बैलेंस बनाते है। क्योंकि आप दोनों को इक्वल इंपोर्टेंस देते है।

ग्रीन कलर

हरा रंग अगर आप पसंद करते है तो इसका मतलब है कि आपको आजादी पसंद है। आप बंध कर नहीं रह सकते। आप को एडवेंचर्स पसंद है । आप अपनी लाइफ को फुल एंजॉय करते है। और आपका स्वभाव मस्तमौला टाइप है। आप अपने यारों के यार है। पर अगर कोई आपसे दुश्मनी मोल लेता है तो उसे आप छोड़ते भी नहीं है।

येलो कलर

पीला रंग जीवन में पॉजिटिविटी लाता है। अगर आपको पीला रंग पसंद है इसका मतलब है कि आप पॉजिटिव थिंकिंग रखते है। हर काम को आप पॉजिटिविटी के साथ करते है। और ये पॉजिटिव वाइव्स आपको दूसरों के करीब लाती है । लोग आपसे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकते। आप एक भरोसेमंद दोस्त साबित होते है। आप लोगों को अपनी सही राय भी देते है। अपना ये व्यवहार बनाए रखियेगा।

पर्पल कलर

आप यदि पर्पल रंग को पसंद करते है यानि आप में वो क्वालिटीज है जो आपको औरों से अलग बनाती है। आप बेहद स्मार्ट है। आप सुनते सबकी है पर को सही लगता है आपको आप वही करते है। आप स्वतंत्र विचारों के स्वामी है। आप इंटेलीजेंट तो है ही साथ ही आप काफी कूल माइंड भी है।

इसे भी देखे :- शक्ति स्वरूपा: गरीब बेटियों को आत्म निर्भर बना रही है पूजा शर्मा, फ्री में करती है उनकी शादी में श्रृंगार

व्हाइट कलर

व्हाइट कलर का मतलब ही है कि आपको शांति पसंद है। आप स्वभाव से शांत है। और हर सिचुएशन को अच्छे से टैकल करना जानते है। आप को लड़ाई झगड़ा पसंद नहीं। इसलिए जहां आपको ऐसा लगता है कि आपकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। आप वहां से चुपचाप निकल जाते है। आपको दूसरों की हेल्प करना अच्छा लगता है।

ब्लैक कलर

ब्लैक कलर पसंद करने वाले लोग थोड़े संकोची होते है। उनको अपने सीक्रेट शेयर करना अच्छा नहीं लगता। उनकी पर्सनल बातें वो सिर्फ अपने करीब लोगों से ही शेयर करना पसंद करते है। संकोची होते है पर अंदर से काफी स्ट्रॉन्ग भी होते है। हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन वो खुद करते है। किसी पे डिपेंड नहीं होते।

अब आप देखिए कि आपके पसंदीदा रंग के अकॉर्डिंग आपका नेचर है कि नहीं।

picture credit:- imagesbazaar.com