चीन की बढ़ेगी टेंशन, भारत और अमेरिका मिलकर LAC पर करेंगे युद्धाभ्यास

चीन की बढ़ेगी टेंशन, भारत और अमेरिका मिलकर LAC पर करेंगे युद्धाभ्यास

नई दिल्ली। ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका में तनाव बढ़ गया है। उधर, भारत की सीमा पर चीन लगातार हरकतें कर रहा है। ऐसे में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत और अमेरिका की सेनाएं चीन की बॉर्डर के पास मिलकर सैन्याभ्यास करेंगी। रक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक दोनों सेनाओं के बीच युद्धभ्यास का उद्देश्य भारत, अमेरिका की सेनाओं की समझ, सहयोग और आपसी समन्वय को बढ़ाना है। हालांकि इसका डिप्लोमेटिक संदेश चीन को भी जाएगा। भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्याभ्यास से चीन की टेंशन बढ़ जाएगी।

भारत चीन की सीमा LAC पर भारत और अमेरिका की सेनाएं अक्टूबर में मिलकर सैन्याभ्यास करेंगी। दोनों देशों की सेनाएं अक्टूबर माह में उत्तराखंड के औली में यह सैन्याभ्यास करेंगी। दोनों सेनाओं के बीच मिलिट्री एक्सरसाइज का यह 18वां संस्करण होगा। यह युद्धभ्यास एक साल भारत में तो एक साल अमेरिका में होता है। पिछली बार यह सैन्याभ्यास अमेरिका के अलास्का में किया गया था। इसलिए इस बार यह सैन्याभ्यास भारत में होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षा विभाग के सूत्र बताते हैं कि यह युद्धभ्यास 14 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध बीते कुछ वर्षों में मजबूत रहे हैं। जून 2016 में अमेरिका ने भरत को अपना 'प्रमुख रक्षा भागीदार' के रूप में नामित किया था। दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षों में अहम रक्षा समझौते हुए हैं। इनमें 2016 में लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम आफ एग्रीमेंट  (LEMOA) शामिल है। इसके तहत सेनाओं को आपूर्ति के हथियारों की मदद और फिर पूर्ति के लिए एकदूसरे के ​ठिकानों का उपयोग करने की इजाजत है। भारत अमेरिका से उच्च तकनीक का भी लाभ लेता है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग भी आपसी समन्वय से होता है। अमेरिका भारत को बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति भी करता है।