इस एक चीज़ के दान से मिल जाएगा आपको कई तीर्थों का फल, कीजिए अक्षय तृतिया के दिन इसका दान

आखा तीज यानि अक्षय तृतीया जिसे अबूझ सावा भी कहते है। इस दिन सभी मांगलिक कार्य, शुभ कार्य बिना कोई मुहूर्त दिखाए कर सकते है। कोई वाहन खरीदना हो या घर आज का दिन बहुत शुभ माना जाता है। घर, गहनों इन सब की खरीदारी के अतिरिक्त अक्षय तृतीया के दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। आज के दिन आप यदि ये वस्तु दान करेंगे तो आपको मिलेगा सभी तीर्थों का फल…..

इस एक चीज़ के दान से मिल जाएगा आपको कई तीर्थों का फल, कीजिए अक्षय तृतिया के दिन इसका दान

फीचर्स डेस्क। हर वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को जिसे अक्षय तृतीया कहा जाता है, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आज के ही दिन भगवान परशुराम का प्राकट्य भी हुआ था। इसलिए इसे परशुराम जयंती भी कहते है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई 2022 को है। पूजा का शुभ मुहूर्त है सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर दिन में 12 बजकर 18 मिनट। इस दिन आप गोल्ड जरूर खरीदें। ऐसा भी कहा जाता है कि बच्चे की पहली बार जब आप नाक या कान छिदवाएं तो अक्षय तृतीया के दिन ही छिदवाएं, शुभ होता है। आइए हम आपको बताते है इस दिन क्या करें दान और क्या खरीदें।

जलदान है महादान

जी हां वैशाख के महीने में जल दान में सभी तीर्थों का पुण्य समाया है। भीषण गर्मी में जो चीज दिल को संतोष पहुचाती है वो है जल। यदि कोई अक्षय तृतीया के दिन शुद्ध शीतल जल का दान करता है या जल पात्र का दान करता है तो उसे सभी तीर्थों का पुण्य सिर्फ एक इस कार्य को करने से मिल जाता है। आप किसी सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क, हॉस्पिटल, स्टेशन  में जल का प्याऊ या मशीन भी लगा सकते है। अपनी श्रद्धा अनुसार जल दान जरूर करें।

ये दान भी होंगे लाभकारी

जल दान के अतिरिक्त आप आज के दिन पेड़ लगा सकती है, इससे भी आपको लाभ मिलेगा। राहगीरों को पानी पिलाना, पंखा, छाते का दान भी श्रेष्ठकर है। पशु पक्षियों को दाना पानी देना भी बहुत पुण्य का काम है। इन सभी चीजों के दान से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है। सभी देवता प्रसन्न होते है और निरोगी रहने का आशीर्वाद देते है। शिवलिंग के ऊपर जलपात्र लटकाना भी विशेष फल देता है। इसके अलावा यदि आप चप्पल का दान करते है आज के दिन तो ऐसा माना जाता है कि विष्णु भगवान के लोक में उस इंसान को जगह मिलती है।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी का गहना या वाहन खरीदना चाहिए। खरीदने का शुभ मुहूर्त है अक्षय तृतीया के दिन सुबह 5 बजकर 39 मिनट से जो कि अगले दिन सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। तो पूरा दिन है आपके पास। चाहे सोने चांदी का आइटम ले या कोई प्रॉपर्टी। चाहे वाहन लें या मकान । शुभ मुहूर्त में ली गई इन चीजों से माता लक्ष्मी की आप पर हमेशा कृपा बनी रहती है और ये चीजें आपके जीवन में शुभ कृपा लेकर आती है।

तो कीजिए अक्षय तृतीया के दिन जल दान और खरीदिए कोई नई चीज। आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।