कंपोजिट विद्यालय वैशाली में हेल्थ प्रोडेक्ट वितरित कर डॉक्टर ने बीमारियों से बचने के लिए दी जानकारी

कंपोजिट विद्यालय वैशाली में हेल्थ प्रोडेक्ट वितरित कर डॉक्टर ने बीमारियों से बचने के लिए दी जानकारी

गाजियाबाद। कंपोजिट विद्यालय वैशाली में पुंडरीक फाउंडेशन द्वारा विद्यालय के समस्त बच्चों को सोमवार को डाबर कंपनी का 500 ग्राम का नारियल का तेल, डाबर गिलोय वटी एवं आंवला वटी, ग्लूकोन डी, ग्रीन टी के पैकेट समस्त बच्चों को वितरित किया गया। इस दौरान डॉक्टर रितु वर्मा ने एल्बेंडाजोल, आयरन की गोलियां, ओआरएस के पैकेट और विटामिन की गोलियां भी वितरित किया। इसके साथ ही डॉक्टर रितु वर्मा ने बीमारियों से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी, कि  संचारी रोगों से कैसे बचा जाए इसके बारे में विस्तार से बताया। वहीं  बच्चों से बीमारियों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शादाब कमर, पुष्पा रानी,  रेखाराज, शशिबाला, कविता वर्मा, वैशाली, संजय एवं मनीष का विशेष सहयोग दिया।