आस्था सेवा संस्थान द्वारा वृद्धा आश्रम में की गई भजन संध्या और सिखाये गए धूपबत्ती बनाने के गुण

आस्था सेवा संस्थान की संचालिका आशा राय अपने सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ वृद्धा आश्रम गई, जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ अमूल्य समय व्यतीत किया….

आस्था सेवा संस्थान द्वारा वृद्धा आश्रम में की गई भजन संध्या और सिखाये गए धूपबत्ती बनाने के गुण

लखनऊ सिटी। बुजुर्गों के मायूस चेहरे पर एक मुस्कान लाने का सार्थक प्रयास किया गया आस्था सेवा संस्थान द्वारा। आशा राय का सदैव ये प्रयास रहता है कि वो अपने प्रयासों से बुजुर्गों के चेहरे पर एक मुस्कान ला सके। इसीलिए आशा राय अपने साथियों के साथ मातृ एवम पितृ आश्रम जो की फैजाबाद रोड पर स्थित है वहां गई।

जहां उन्होंने बुजुर्गों की सेवा का आनंद तो उठाया ही साथ ही प्रतिभा बलयान द्वारा बुजुर्गों को धूप बत्ती बनाना भी सिखाया गया।

इसके अलावा ऋतु, रजनी,नूतन और मुस्कान की तरफ से भजन का सुंदर आयोजन किया गया।

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देख कर सभी खुश हो गए।

आश्रम में एक सकारात्मक वातावरण छा गया। आस्था सेवा संस्थान को ऐसे आयोजन के लिए साधुवाद।