जीत का जश्न मनाने दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, 16 को शपथ लेंगे

जीत का जश्न मनाने दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, 16 को शपथ लेंगे

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान आज पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बहुत ही गर्मजोशी से भगवंत मान का स्वागत किया। इस मुलाकात के बाद ऐसी सूचना सामने आयी है कि 13 मार्च को पंजाब में विजय जुलूस निकाला जायेगा और 16 मार्च को भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंजाब चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद भगवंत मान आज जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया से मिलने पहुंचे तो मान ने पहले अरविंद केजरीवाल के पैर छूए।  उसके बाद केजरीवाल ने उन्हें दोनों हाथों से पकड़कर गले लगा लिया।