श्री हरिशचंद्र महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

श्री हरिशचंद्र महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

वाराणसी सिटी। श्री हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय बावन बीघा परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतपुर पी0जी0  कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है युवा शक्ति सदैव जोश और उत्साह से भरी रहती है। इन खेल आयोजनों के माध्यम से उनके उत्साह को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आज भारत का युवा विज्ञान के साथ ही साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहा है। यह महाविद्यालय छात्रों को प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित करता है। आप निरंतर प्रयास करते रहें। अनुशासन, नियम, संयम से उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहें।आपके प्रयासों से ही देश सक्षम और सुदृढ़ होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीश कुंवर ने कहा कि इस दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों व छात्राओं ने जिस अनुशासन और संयम के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया है, महाविद्यालय आप से उम्मीद करता है कि इसी संयम और उत्साह के साथ आप राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे और महाविद्यालय के साथ देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

समापन सत्र का संचालन प्रोफेसर  अनिता सिंह तथा स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीश कुँवर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर पंकज कुमार सिंह ने किया।

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल बीस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। जिसमें 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अर्जुन यादव, द्वितीय स्थान दिलीप कुमार, तृतीय स्थान पर नीरज गिरी रहे।

100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान सपना पाल, द्वितीय स्थान श्वेता सिंह चौहान, तृतीय स्थान पर मधु रही।

 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अर्जुन यादव, द्वितीय स्थान नीरज गिरी, तृतीय स्थान रोहित कुमार को मिला।

400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान सपना पाल, द्वितीय स्थान श्वेता सिंह चौहान, तृतीय स्थान पर स्मृति पांडे रही।

 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान  अर्जुन यादव, द्वितीय स्थान दिलीप कुमार, तृतीय स्थान पर नीरज गिरी रहे।

200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान सपना पाल, द्वितीय स्थान मोनिका कनौजिया, तृतीय स्थान पर श्वेता सिंह चौहान थीं।

चक्र प्रेक्षण महिला वर्ग में प्रथम स्थान किरण, द्वितीय स्थान वर्षा कुशवाहा, तृतीय स्थान पर सपना पाल रही।

चक्र प्रेक्षण पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अर्जुन यादव, द्वितीय स्थान राजकुमार, तृतीय स्थान अभिषेक यादव को मिला।

लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अर्जुन यादव, द्वितीय स्थान शिवम कुमार, तृतीय स्थान अमरजीत यादव को मिला।

लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान सायना फिरदोस, द्वितीय स्थान रानी गुलशीता नाज़, तृतीय स्थान पर निकिता पटेल रही।

गोला फेक महिला वर्ग  में प्रथम स्थान सपना पाल, द्वितीय स्थान किरण गुरुंग, तृतीय स्थान पर सोनी रही।

गोला फेक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान शिव प्रकाश, द्वितीय स्थान मनीष कुमार, तृतीय स्थान राजकुमार को मिला।

800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान सपना पाल, द्वितीय स्थान संजना पाल, तृतीय स्थान पर कलश शर्मा रही।

 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मनीष राय, द्वितीय स्थान रोहित कुमार, तृतीय स्थान पर अभिषेक यादव रहे।

 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मनीष राय, द्वितीय स्थान रोहित कुमार, तृतीय स्थान हर्ष गुप्ता को मिला।

1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रोहित कुमार, द्वितीय स्थान मनीष राय, तृतीय स्थान पर अभिषेक यादव रहे।

 जेवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान किशन कुमार यादव, द्वितीय स्थान अर्जुन यादव, तृतीय स्थान गोविंद को मिला।

जेवलिन थ्रो महिला वर्ग में प्रथम स्थान वर्षा कुशवाहा, द्वितीय स्थान रंजना सरोज, तृतीय स्थान पर श्वेता सिंह चौहान रहें।

ऊंची कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान अंजली मौर्य, द्वितीय स्थान मोनिका सेन, तृतीय स्थान पर रंजना सरोज रहीं।

ऊंची कूद पुरुष वर्ग  में प्रथम स्थान सूरज कुमार, द्वितीय स्थान सावन कुमार पटेल, तृतीय स्थान पर सत्येंद्र कुमार रहें।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पुरुष वर्ग में अर्जुन यादव और महिला वर्ग में सपना पाल को दिया गया।

 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ

इसके साथ ही महाविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों  के बीच भी प्रतियोगिता हुई। जिसमें कर्मचारियों के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आशीष कुमार यादव, दूसरा स्थान विवेक यादव, तीसरा स्थान भानु प्रताप यादव ने प्राप्त किया।सांत्वना पुरस्कार राजकुमार को दिया गया।

शिक्षकों के बीच में रस्साकशी, क्रिकेट मैच और महिला शिक्षकों के बीच कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।