मधुबन में वट सावित्री पूजन के साथ साथ इस्कॉन के गुरु जी के सानिध्य में हुई भजन संध्या

वट सावित्री का पूजन हो साथ ही भजन कीर्तन भी हो जाए तो माहौल भक्तिमय हो जाता है। भक्ति में दिल झूमने लगता है। जैसे इस कार्यक्रम में सबका झूमने लगा....

मधुबन में वट सावित्री पूजन के साथ साथ इस्कॉन के गुरु जी के सानिध्य में हुई भजन संध्या

लखनऊ सिटी । आस्था सेवा संस्थान की अध्यक्ष आशा राय अपने सकारात्मक प्रयासों से हर आयोजन को सफल बना देती है। 

ऐसे ही एक आयोजन हुआ मधुबन में। मधुबन में इस्कॉन के गुरू जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ एक भक्तिमय कार्यक्रम।

मृदंग मजीरे की धुन पर भजन, नृत्य, भोजनप्रसाद के साथ कार्यक्रम हुआ। सभी कृष्ण धुन में मगन हो गए।

इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई आशा राय के साथ रजनी शुक्ला, पुनीता भटनागर, रिंकू सिंह, ऋतु गुप्ता, सुमन तिवारी, प्रतिभा बलयान, पूनम सिंह और जयंती शुक्ला ने। सभी की उपस्थिति से माहौल खुशनुमा हो गया।