बस कुछ ही दिनों में शादी के बंधन से बंध जाएंगे आलिया और रणवीर,जानिए कौन सा फंक्शन कब है

आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक है। दोनों एक दूसरे के काफी टाइम से डेट कर रहे है। अब उनके प्यार को मंज़िल मिल रही है शादी की। आइए जानते है कब हो रही है दोनों की शादी..

बस कुछ ही दिनों में शादी के बंधन से बंध जाएंगे आलिया और रणवीर,जानिए कौन सा फंक्शन कब है

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मोस्ट क्यूटेस्ट कपल रणवीर और आलिया की शादी का बॉलीवुड को क्या उनके फैंस तक को बेसब्री से इंतजार है। काफी टाइम से ये दोनों रिलेशनशिप है। कभी खुलकर उन्होंने अपने रिश्ते के बारे ने बताया नहीं लेकिन इनके रिश्ते के बारे में कुछ छिपा भी नहीं है। हालांकि दोनों की शादी में ज्यादा लोग नहीं होंगे पर दोनों की शादी होगी पूरे रीति रिवाजों के साथ। कौन सा फंक्शन कब होगा, इसके बारे में जानते है।

रॉबिन चाचा ने बताया सच

आलिया और रणवीर दोनों ही जल्द पति पत्नी बनने जा रहे है, इस बात पर मोहर लगाई है आलिया की।  चाचा रॉबिन भट्ट ने। उन्होंने बताया कि मुंबई में ही 14 अप्रैल और 15 अप्रैल को फंक्शन होंगे। परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे।

प्रीपोन की गई है शादी

जी हां रणवीर और आलिया की शादी पहले अप्रैल के लास्ट वीक में होने वाली थी। पर बताया जा रहा है कि आलिया के नाना जी की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। और वो अपने सामने ही दोनों की शादी करा देना चाहते है। दोनों ने भी उनकी इच्छा का सम्मान किया और शादी अप्रैल के सेकंड वीक में करने का प्लान किया। अप्रैल के फर्स्ट वीक में कोई शुभ मुहूर्त नहीं था इनकी शादी का।

नए फ्लैट में होगी शादी

अभी हाल ही में आलिया और रणवीर ने अपना न्यू फ्लैट लिया है मुंबई में। इसी फ्लैट में होगी दोनों की शादी की हर रस्म। 13 से फंक्शन स्टार्ट हो जायेंगे। 17 अप्रैल को पाली हिल में होगी आलिया रणवीर की रिसेप्शन पार्टी।

बैचलर पार्टी भी होगी

शादी से पहले होगी रणवीर की बैचलर पार्टी। जिसमें रणवीर बुलाएंगे शाहरुख खान, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और भी कई बड़े कलाकारों को। ऐसा भी कहा जा रहा है अपने शादी के हर फंक्शन के लिए नीतू कपूर ने लखनऊ से शेफ बुलाएं है जो नॉन वेज खाना बनाने में परफेक्ट है।

रणवीर और आलिया की शादी से जुड़ी और भी खबरें हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। बस हमारे साथ जुड़े रहे।