इस हॉस्पिटल में होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी, इस तारीख को कपूर खानदान करेगा बेबी का स्वागत

इस हॉस्पिटल में होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी, इस तारीख को कपूर खानदान करेगा बेबी का स्वागत

मुंबई। आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। बता दें कि 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। कुछ ही दिनों में आलिया अपने बच्चे को जन्म भी दे देंगी। हाल ही में ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म भी उनके यहां की गई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। अब आने वाले महीनों में किसी भी वक्त आलिया भट्ट की डिलीवरी हो सकती है। कौन से महीने में और किस अस्पताल में आलिया अपने बेबी को जन्म देने वाली है। इस बात की आज हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी दिनों में या दिसंबर के शुरुआती दिनों में अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। उनके करीबी सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस डिलीवरी के लिए अपना नाम अभी से हॉस्पिटल में रजिस्टर करवा चुकी हैं। उनके नाम पर एक कमरा भी बुक हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अपने बेबी को जन्म देंगी। बता दें कि ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि बेबी के जन्म के बाद आलिया भट्ट अपने काम से एक लंबा ब्रेक भी लेने वाली हैं। वे करीब एक पूरा साल अपने बेबी के साथ समय बिताएंगी।