मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।  इसका ऐलान गुरुवार को सपा ने किया। हालांकि, इससे पहले अखिलेश यादव के आजमगढ़ या संभल से चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही थीं। बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद से यह कहा जाने लगा कि वह आजमगढ़ के किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन शुक्रवार को करहल सीट से उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही यह अटकलें भी खत्म हो गईं। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को भेजा है।  सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को लखनऊ में गुरुवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की और मांग की, कि वह करहल सीट से चुनाव लड़ें।