उत्‍तर प्रदेश की 57 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8। 69% मतदान

उत्‍तर प्रदेश की 57 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8। 69% मतदान

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  के लिए कुल 7 चरणों में मतदान होना है। इनमें से 5 चरण के लिए वोटिंग संपन्‍न हो चुकी है। अब सिर्फ 2 चरणों के लिए मतदान बाकी है। इन दो चरणों में से छठे फेज के लिए गुरुवार (3 मार्च 2022) को वोटिंग होने जा रही है। इस फेज में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, स्‍वामी प्रसाद मौर्य, चंद्रशेखर जैसे नेता का भाग्‍य भी EVM में बंद हो जाएगा। छठे चरण के चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के भी व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल सके और मतदाता बिना किसी बाधा या भय के अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल कर सके। छठे चरण के चुनाव में प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों के लिए मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। छठे चरण में 676 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक तुलसीपुर, गोरखपुर ग्रामीण और पडरौना में 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं।  सलेमपुर में सबसे कम 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। छठे फेज के चुनाव में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।