2021 Navratri Special: बंगाल के दुर्गा पंडाल में पहली बार महिला पुजारियों का समूह करेगा पूजा पाठ का नेतृत्व

सर्वसम्मति से पूजा-पाठ की स्थापित परंपरा से ऊपर उठकर यह तय किया गया कि इस बार कोई महिला पूजा-पाठ कराएंगी। जिसके बाद इन चार महिलाओं को इस शुभ काम के लिए चुना गया। 66 पल्ली पूजा समिति के प्रमुख ने बताया  कि सभी चार महिलाएं विद्वान हैं, वे धर्मग्रंथों की ज्ञाता हैं ......

2021 Navratri Special: बंगाल के दुर्गा पंडाल में पहली बार महिला पुजारियों का समूह करेगा पूजा पाठ का नेतृत्व

फीचर्स डेस्क। महिलाओं का दबदबा अब हर छेत्र में है। एवेरेस्ट फ़तेह करना , अंतरिक्ष ,सेना, फाइटर पायलट, खेल-कूद ,कॉर्पोरेट , सोशल रिफॉर्म्स , मीडिया , पॉलिटिक्स , घर परिवार,डॉक्टरी ,टीचर ,इंजीनियरिंग ,पेरेंटिंग हर जगह महिलाएं अपना लोहा मनवा चुकी है। शायद ही ऐसा कोई एरिया हो जगह महिलाओं ने खुद को साबित ना कर दिया हो। बात जब शक्ति स्वरूपा माँ अम्बे की आराधना और पूजा पाठ  की हो तो भी वो कहाँ पीछे रहने वाली है। इस बार वेस्ट बंगाल में पहली बार चार महिला पुजारियों का एक समूह दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना करवाएंगी , इस इनिशिएटिव के साथ वेस्ट बंगाल इतिहास रचने जा रहा है। क्योंकि ये अपने आप में पहली बार होगा और इसके साथ ही होगी एक नए अध्याय की शुरुवात।आइये जानते हैं इसके पीछे की कहानी और संघर्ष को

परम्परओं से ऊपर उठ कर लिया गया फैसला

पिछले साल के अंत में वेस्ट बंगाल शहर की 66 पल्ली पूजा समिति के मुख्य पुजारी का निधन हो गया था। मुख्य पुजारी के निधन के बाद इस पर काफी सोच विचार किया गया की अगले साल पूजा-पाठ की जिम्मेदारी किसे दी जाये ? ऐसे में  सर्वसम्मति से पूजा-पाठ की स्थापित परंपरा से ऊपर उठकर यह तय किया गया कि इस बार कोई महिला पूजा-पाठ कराएंगी। जिसके बाद इन चार महिलाओं को इस शुभ काम के लिए चुना गया। 66 पल्ली पूजा समिति के प्रमुख ने बताया  कि सभी चार महिलाएं विद्वान हैं, वे धर्मग्रंथों की ज्ञाता हैं और अपने-अपने फील्ड में विद्वान, वो सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्राध्यापक भी हैं।

जनमानस का मिला सहयोग

समिति के इस फैसले को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुर्गा की पूजा-पाठ करने के लिए महिलाओं का चयन बेहद ही बेहतर है और वो इंतजार में है कि कब दुर्गा पूजा आए। लोगों को मानना है कि इस नई परंपरा को अपनाने का मतलब है कि महिला सिर्फ घर और बाकि छेत्रों में ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन पंडित भी बन सकती है।

ये हैं वो चार हस्तियां

समिति ने उन चारों महिलाओं का नाम भी जारी किये है जो इस साल दुर्गा पूजा करने वाली है। इन चार महिलाओं का नाम- नंदिनी भौमिक और उनकी तीन सहयोगी रूमा, सेमांतो और पुवलोमी। कहा जा रहा है कि इस समिति ने दुर्गा पूजा का विषय 'देवी मां की पूजा माताओं द्वारा की जाएगी' रखा है। सभी महिला पुजारियों ने कहा की वो इसे ले कर बहुत उत्सुक हैं साथ ही समिति के सदस्यों की शुक्रगुज़ार भी , नंदिनी आगे जोड़ती हैं की ये समाज में महिलाओं बढ़ रही स्वीकृति का द्योतक है।

Image source- Google